5 जनवरी को मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए कोहरे और शीतलहर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर (दिल्ली-नोएडा-गुड़गांव), यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा सहित लगभग 11 राज्यों में तापमान में तेज गिरावट और घना कोहरा छाया हुआ है।
👉 हिमालयी राज्यों में भारी बर्फबारी जारी है और मैदानी इलाकों में सुबह-शाम तापमान सामान्य से काफी कम है, जिससे यात्रियों और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिहार में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 10 जनवरी तक अत्यधिक ठंड पड़ सकती है। बुज़ुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
👉 ऐसे मौसम में हेल्थ के लिए विटामिन-डी, गर्म कपड़े, और तापमान नियंत्रण वाले वातावरण का उपयोग करना ज़रूरी होता है।
)